अगर सरकार ने वायदा नहीं निभाया तो होगा संघर्ष: कुलवंत सैनी

अगर सरकार ने वायदा नहीं निभाया तो होगा संघर्ष: कुलवंत सैनी

होशियारपुर ( अवतार सिंह बस्सी ख्जा) म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन होशियारपुर की यूनियन की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंजाब म्युनिसिपल एम्प्लॉइज ऑर्गेनाइजेशन के जनरल सेक्रेटरी विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान कर्मचारियों और सरकार के बीच चल रही वार्ताओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। संरक्षक कुलवंत सिंह सैनी ने विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को 19 जून को हुई बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में लोकल गवर्नमेंट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, डायरेक्टर, जॉइंट डायरेक्टर, सेक्रेटरी, जॉइंट सेक्रेटरी, सुपरिटेंडेंट सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई है तथा संबंधित प्रस्तावों को कैबिनेट बैठक और आगामी विधानसभा सत्र में पारित कर कर्मचारियों को राहत देने का भरोसा दिया गया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि इस बार भी सरकार केवल आश्वासन देकर कर्मचारियों की मांगों को लंबित रखती है, तो कर्मचारियों को संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यूनियन को आंदोलन शुरू करना पड़ा, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। बैठक में करनजोत आदिया, सोमनाथ आदिया, विक्रमजीत, दिलीप कुमार, रमन कुमार, शिल्पा सैनी, रिचा सैनी, अमरजीत गिल, अरुण संधू, हीरा लाल, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, अभिषेक, ललित, परमजीत सिंह, प्रवीण सैनी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।