
जय गुरु देव जी 🙏जय श्री गुरु रविदास महाराज जी
प्रकृति से परमात्मा तक परम पूज्य संत श्री श्री 108 स्वामी गुरदीप गिरि महाराज जी की पावन रहनुमाई में बेगमपुरा धाम, धंगू सूरह सिंबलान (पठानकोट, पंजाब) में 15 मई 2026, दिन शुक्रवार को संक्रांति का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा, उल्लास एवं भक्ति भाव से मनाया गया। इस आध्यात्मिक अवसर पर भारी संख्या में गुरु प्यारी साध-संगत ने सपरिवार दरबार में हाजिरी लगाई। संगत ने पावन गुरुबाणी और सत्संग का श्रवण किया और परम पूज्य संत स्वामी गुरदीप गिरी महाराज जी के दर्शन कर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।
• उपस्थित साध-संगत ने पूरी श्रद्धा और लीनता के साथ शब्द कीर्तन का आनंद लिया, जिससे बेगमपुरा धाम का कण-कण आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्य शांति से गुंजायमान हो उठा।






