2047 तक ‘नशा मुक्त भारत’ का लक्ष्य!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ड्रग्स के बढ़ते खतरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने 2047 तक पूरी तरह से नशा मुक्त होने का राष्ट्रीय लक्ष्य तय किया है।

ड्रग सिंडिकेट को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने एक कड़ा रोडमैप भी तैयार कर लिया है और इस पर तेजी से काम शुरू हो चुका है।

क्या आपको लगता है कि एजेंसियों की यह सख्ती देश को नशा मुक्त बनाने में कारगर साबित होगी? अपनी राय कमेंट्स में हमारे साथ साझा करें।