
संत सुरिंदर दास जी एवं श्री ज्ञान गंगड़ जी आदि धर्म प्रचार-प्रसार यात्रा के दौरान सतगुरु रविदास दरबार साहिब पूँडरी जिला कैथल (हरियाणा) पहुँचे। यहां उन्होंने डेरे के गद्दी नशीन संत सतीष दास जी महाराज जी से विशेष मुलाकात की। इस मौके पर 11-12 जून 2026 को श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थल श्री चरण छोह गंगा (अमृत-कुंड) सच्चखंड श्री खुरालगढ़ साहिब में मनाए जा रहे आदि धर्म मंडल के 100 साला स्थापना दिवस का निमंत्रण संत सतीष दास व संगत को दिया गया। इस मौक पर अध्यø श्री सुरेश रंगा, उपाध्यक्ष श्री सुभाष रंगा, कोषाध्यक्ष ईशाम सिंह, श्री दिनेश, श्री अंकित, श्री आर्यन, श्री समीर, श्री परस जी भी उपस्थित थे जिन्होंने संगत सहित समागम में पहुंचने का ऐलान किया है।






