21वां कंवरजीत सिंह कमल यादगारी क्रिकेट टूर्नामैंट गांव कालकट टीम ने जीताः कुलदीप धामी

21वां कंवरजीत सिंह कमल यादगारी क्रिकेट टूर्नामैंट गांव कालकट टीम ने जीताः कुलदीप धामी

शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से 21वां वार्षिक कंवरजीत सिंह कमल यादगारी गांव एवं वार्ड स्तरीय एक खिलाड़ी बाहर से एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कीर्ति नगर के खेल मैदान में करवाया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए सोसायटी के प्रधान कुलदीप धामी ने बताया कि एक दिवसीय इस टूर्नामैंट में 16 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंनें बताया कि फाइनल मैच में गांव कालकट टीम ने वार्ड नं. 47 को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया है। उन्होंनें बताया कि विजेता टीम को 15 हजार तथा उपविजेता टीम को 7100 की नकद राशि के साथ ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। उन्होंनें कहा कि सोसायटी का उद्देश्य समाज सेवा है तथा इसी कड़ी में किए जाते प्रकल्पों के तहत जहां चिकित्सा शिविर, राशन सेवा, युवाओं को नशों से दूर रखने हेतु जागरुकता सेमीनार आदि करवाए जाते हैं वहीं खेलों के प्रति बच्चों एवं युवा वर्ग को उत्साहित करने के लिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। यह टूर्नामैंट भी सोसायटी का मुख्य कार्यों में से एक है तथा इसे सफलतापूर्वक करने में बहुत सारे खेल प्रेमियों का साथ एवं सहयोग मिलता है। जो हमें ऐसे कार्य करने की प्रेरणा तो करते ही हैं साथ ही हमारे मनोबल को भी बनाए रखते हैं। इस मौके पर उपस्थित रहे मुख्य मेहमान जगीर सिंह, डीसीबी बैंक मैनेजर रमनीत सिंह, हरजिंदर सिंह गिल, कुलवंत सिंह, संतोष शर्मा, तरूण खोंसला, राजेश गुप्ता, दर्शन सिंह, गुरप्रीत धामी, अनिल गिल ने सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहनी की तथा खिलाड़ियों को खेल के प्रति उत्साहित किया। इस मौके पर राम यशपाल, मनीश पाल, आशीष सोनी, लब्बू राम, उमा शंकर, बागेश्वर बिंदी, लवलेश कुमार, शाम कुमार, अशोक कुमार, कमलजीत सिंह, लेखराज, सरबजीत सिंह, रवि कुमार, प्रगट राम, अश्वनी कुमार, नितिन शर्मा, रवि कुमार, दीदार सिंह, संजीव ठाकुर, भोला राम, राम निवास सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।