अंडर-16 क्रिकेट होशियारपुर ने कपूरथला को एक पारी व 110 रन से हराकर दर्ज की बड़ी जीतः डा. रमन घई

अंडर-16 क्रिकेट होशियारपुर ने कपूरथला को एक पारी व 110 रन से हराकर दर्ज की बड़ी जीतः डा. रमन घई

-कप्तान युवराज ठाकुर ने बल्लेबाजी व उपकप्तान मनन नारायण ने गेंदबाजी में किया शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर  पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर की टीम ने जिला कपूरथला की टीम को एक पारी व 110 रनों से हराकर जीत दर्ज कर 5 अंक अर्जित किए। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि टॉस जीतकर होशियारपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाकर पारी समाप्ति की घोषणा की। होशियारपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए युवराज ठाकुर ने 96 रन, युग ग्रोवर ने 57 रन, अभिनव प्रताप ने 44 रन, मनकरन सिंह ने 17 रन, दीपावन व मनन नारायण ने 12 रनों का योगदान दिया। कपूरथला की ओर से गेंदबाजी करते हुए हुनर संधू ने 3, जतिंदर सिंह ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। कपूरथला टीम की बल्लेबाजी होशियारपुर की शानदार गेंदबाजी के आगे बिल्कुल बिखर गई तथा सारी पहली पारी में केवल 105 रनों पर सीमट गई। जिसमें जतिंदर सिंह ने 27 व हुनर संधू ने 22 रनों का योगदान दिया। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए मनन नारायण ने 4 विकेट, ईशान अत्रर व अभिनव प्रताप ने 2-2 विकेट, रमनवीर सिंह ने 1 विकेट झटकाया। दूसरी पारी में फोलो-1 पर खेलते हुए कपूरथला की टीम द्वारा भी केवल 73 रन ही बना सकी। जिसमें हुनर संधू ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। होशियारपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिनव प्रताप ने 4, ईशान अत्रर ने 3, रमनदीप सिंह ने 2 व मनन नारायण ने 1 खिलाड़ी को आउट किया। डा. घई ने बताया कि इस तरह होशियारपुर की टीम ने अपने लीग मैच में इस जीत के साथ 5 अंक अर्जित कर लिए। उन्होंनें बताया कि होशियारपुर का अगला मुकाबला जिला रोपड़ टीम के साथ 12 और 13 अप्रैल को होशियारपुर में खेला जाएगा। होशियारपुर की इस जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने समूह एसोसिएशन की ओर से टीम को बधाई दी। होशियारपुर की इस जीत पर जिला कोच दलजीत सिंह, प्रवीण कुमार, दलजीत धीमान, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा व जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी ने भी टीम को बधाई दी। टीम की इस जीत पर जिला महिला कोच नरिंदर कौर व सहायक कोच निकिता कुमारी ने भी टीम को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

Recent Posts

ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਚਰਨ ਸ਼ੋ ਪ੍ਰਾਪਤ ਧਰਤੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਖੁਰਾਲਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਚਰਨ ਸ਼ੋ ਗੰਗਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੰਤ ਸੁਰਿੰਦਰ ਦਾਸ ਜੀ ਅਤੇ ਆਦਿ ਧਰਮ ਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਪਰਸਨ ਬੀਬੀ ਕਮਲੇਸ਼ ਕੌਰ ਘੇੜਾ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਬੇਗਮਪੁਰਾ ਟਾਈਗਰ ਫੋਰਸ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਸਰੋਪਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ